फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अदालत के आदेश पर भगोड़ा आरोपी काबू

Fri, 16 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भगोड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते एसपी उपासना के आदेशानुसार पीओ पकड़ो स्टाफ ने एक भगोड़े आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई राजकुमार की टीम ने भगोड़े आरोपी गांव जाखोली निवासी विकास को काबू कर लिया गया। आरोपी किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। 26 सितबर 2023 को जेल की तलाशी दौरान आरोपी विकास के कब्जे से एक मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुआ था। शहर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करके न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए गए थे। आरोपी न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप तहत न्यायालय द्वारा आरोपी को 8 अक्तूबर 2025 को भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें