फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रदर्शनकारी बोले- छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लें

विज्ञापन
लघुसचिवालय के गेट पर ज्ञापन लेने पहुंचे एसपी मनप्रीत सिंह सूदन व साथ में खड़े वि​भिन्न संगठनों
विज्ञापन
कैथल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को कैथल में विभिन्न छात्र, किसान, सामाजिक संगठनों, आंगनबाड़ी और आशा वर्करों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और पेपर लीक के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सुबह करीब नौ बजे हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। इसके बाद हनुमान वाटिका से लघु सचिवालय तक पैदल रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी मनप्रीत सिंह सूदन को ज्ञापन सौंपकर छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
दूसरी ओर इनेलो नेताओं ने जवाहर पार्क में बैठक के बाद तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपकर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। लघु सचिवालय के मुख्य द्वार सहित संवेदनशील स्थानों पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन और डीएसपी ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिससे प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

लघुसचिवालय के गेट पर ज्ञापन लेने पहुंचे एसपी मनप्रीत सिंह सूदन व साथ में खड़े विभिन्न संगठनों

लघुसचिवालय के गेट पर ज्ञापन लेने पहुंचे एसपी मनप्रीत सिंह सूदन व साथ में खड़े विभिन्न संगठनों

लघुसचिवालय के गेट पर ज्ञापन लेने पहुंचे एसपी मनप्रीत सिंह सूदन व साथ में खड़े विभिन्न संगठनों

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें