कैथल। खुराना रोड स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का धरना रविवार को 39वें दिन भी जारी रहा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है और विरोध के बावजूद प्लांट में कचरा डलवाया जा रहा है।
धरने का नेतृत्व कर रहे दयाल सिंह मलिक ने कहा कि उपायुक्त की ओर से मांगों पर लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि प्लांट पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहा जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने प्लांट को आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाए।