फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीएम ने प्रबंधन समितियों की भूमिका पर दिया जोर

विज्ञापन
मुख्यमंत्री और ​शिक्षा मंत्री के संबोंधन को सुनते एसएमसी सदस्य व स्टाफ। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कैथल। शहीद गिरधारी लाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में मुख्यमंत्री के विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के संबोधन को सुना। मुख्यमंत्री ने विद्यालयों के बेहतर संचालन, रख रखाव और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण तैयार करने में विद्यालय प्रबंधन समितियों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि समितियां अपने अधिकारों का पारदर्शी और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करते हुए विद्यार्थियों के हित में कार्य करें। मुख्यमंत्री ने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, रखरखाव की व्यवस्था प्रभावी बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रबंधन समितियों की भूमिका को और सक्रिय करने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सदस्यों से विद्यालय विकास से जुड़े कार्यों में सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी इंचार्ज दिलबाग ने की नेतृत्व प्रधानाचार्य नरेश ढुल ने किया। एसएमसी प्रधान वकील सहित समिति के सदस्य और स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें