फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नरड़ के युवक द्वारा इंस्टग्राम पर दलित समाज की महिलाओं को अपशब्द कहने का मामला गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित समाज को लेकर अमेरिका में बैठे गांव नरड़ के युवक द्वारा अभद्र टिप्पणियां की जाने की वायरल वीडियो के मामले में प्रदेशभर में दलित संगठनों ने मंगलवार को कैथल लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। पुलिस से युवक की तुरंत गिरफ्तारी और उसका विजा रद करवाने की मांग रखी। प्रदर्शनकारियों को प्रदेशभर से पहुंचे विभिन्न दलित संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। विदित रहे कि गांव नरड़ निवासी युवक मिपा बांगरू के नाम से जारी वीडियो में युवक दलित महिलाओं को अभद्र व अश्लील टिप्पणियां करते हुए दिखाई और सुनाई दे रहा है। इस मामले में कैथल जिले के थाना तितरम में रविवार को युवक के खिलाफ केस दर्ज भी किया जा चुका है। इसी मामले में दलित संगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन का आह्वान किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को दर्जनों संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर आरोपी युवक के साथ-साथ सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उसका विदेश विजा रद करने की मांग की। साथ ही सरकार व प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द आरोपी को पकड़ा नहीं गया तो वे देशभर में आंदोलन शुरू कर देंगे।
ज्ञापन लेने के लिए एसपी शशांक कुमार सावन प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुंचे और जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व प्रशासन के कई अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे, लेकिन लोगों ने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति संगठनों से जुड़े लोग सुबह से ही लघु सचिवालय में इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। दोपहर को करीब पौने एक बजे एसपी को ज्ञापन देने के लिए कार्यालय के बाहर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद एसपी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। प्रदर्शन में शामिल समाज के नेता शिवकुमार सिसला, धर्मेंद्र सिंह, रामदिया चावरिया, शमशेर कैत, दीपक भैरो, रोहताश कुमार, सोनू, करनैल सिंह, विक्रम, श्याम मांडी, कैलाश चंद, अमन दहिया, सागर, सन्नी, हैरी, प्रदीप, विक्की व मोहित ने कहा कि वे अनुसूचित जाति और सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांव नरड़ निवासी आरोपी युवक मिपा ने इंस्टाग्राम पर अनुसूचित जाति की बहन-बेटियों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। आरोपी ने महिला वर्ग को मानसिक रूप से ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें