फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी काम ठप रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद में टैक्स ब्रांच के एक कर्मचारी और पार्षद प्रतिनिधि के बीच चल रहे विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन भी काम काज बंद रखा और प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पहुंच कर एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नप कार्यालय में नारेबाजी की। उसके बाद प्रदर्शन कर नगर परिषद से चलकर पिहोवा चौक से हाते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। सचिवालय गेट से आशा वर्कर व पीटीआई शिक्षकों सहित नगर परिषद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर नगर परिषद के पांच सदस्यों की कमेटी एसपी से मिली। एसपी के साथ कुछ देर तक विचार विमर्श करने के बाद एसपी ने जल्द ही पर्चा दर्ज करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करने की बात कही। कर्मचारियों का नेतृत्व नगर पालिका सफाई कर्मचारी प्रधान महेंद्र बिड़लान ने किया। उन्होंने कहा कि सात सितंबर को नप कार्यालय में एक पार्षद प्रतिनिधि द्वारा नप कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर विवाद बढ़ गया था, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। लेकिन पुलिस की और से संतोषजनक जवाब न मिलने पर वीरवार को वह एसपी से मिले है। एसपी ने उनको आरोपी के खिलाफ जल्द ही केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर शिवचरण, कृष्ण, सर्वकर्मचारी संघ के प्रधान जरनैल सिंह, इकाई सचिव विकास, आशा वर्कर ब्लॉक प्रधान प्रवेश मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें