फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे काम छोड़कर किया नगर पालिका कर्मचारियों ने प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद में टैक्स ब्रांच के एक कर्मचारी आौर पार्षद प्रतिनिधि के बीच हुए विवाद के बाद कर्मचारियों ने बुधवार सुबह एक घंटे तक काम छोड़कर धरना दिया। जिसकी सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी अमित कुमार पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कोई बात नहीं सुनीं गई। इसीलिए वीरवार को भी दो घंटे तक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है विवाद: पार्षद प्रतिनिधि शमशेर फौजी व नगर परिषद के एक कर्मचारी के बीच टैक्स भरने की बात को लेकर दो दिन पहले विवाद हुआ था। जिसमें कर्मचारी ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। जबकि पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि उन्होंने कोई दुर्व्यव्हार नहीं किया है। इसी मामले में बुधवार सुबह नगर परिषद कर्मचारियों ने काम छोड़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर एसएचओ वहां पहुंचे। कर्मचारी नेता शिवचरण ने बताया कि सांय चार बजे कर्मचारियों को पुलिस थाने में बुलाया गया था। जहां बातचीत सिरे नहीं चढ़ी। इसीलिए कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार को भी सुबह दस से बारह बजे तक धरना दिया जाएगा। एसएचओ अमित कुमार ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। कर्मचारियों से अपील की गई थी कि जांच पूरी होने तक धरना आदि ना करें। दोनों पक्षों से बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें