फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों अध्यादेश के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की बैठक युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें किसानों ने सरकार द्वारा जारी तीनों अध्यादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अध्यादेश वापस लेने की मांग की। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि 17 अगस्त को सिरसा के गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में देश के 17 किसान संगठनों ने एक तालमेल कमेटी का गठन किया गया था और आगामी सभी आंदोलन लडऩे के लिए सभी किसान संगठनों से एक-एक सदस्य लेकर एक तालमेल कमेटी का गठन किया था और 10 सितंबर को पीपली अनाज मंडी जिला कुरुक्षेत्र में एक बड़ी रैली रखी गई है, जिसमें सभी संगठन एकजुटता दिखाएंगे और सभी संगठन बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर ब्लॉक पूंडरी प्रधान रणधीर बरसाना, ढाडं ब्लॉक प्रधान पिरथी कौल, चमेल सिंह पबनावा, हरजिंद्र हाबड़ी, लहणा सिंह मुंदडी, रामपाल मुंदड़ी, नन्हा कौल, कृष्ण कौल, शमशेर पबनावा, नरेंद्र हाबड़ी, ओमप्रकाश बरसाना, रोशन बरसाना, संजय मयौली, सोहन मयौली, बबलू राणा, भूपेंद्र हाबड़ी, साधु राम, सुरेश मुनारेहडी, गुरबाज हाबड़ी, खडक़ सिंह हाबडी, भीम खनौदा, अनू खनौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें