फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिजली घर के लिए दी जमीन, नहीं मिल रही बिजली’

Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर माने लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव मूंदड़ी में बिजली कटों व मीटर बाहर लगाए जाने के विरोध में लोगों ने भाकियू नेताओं के नेतृत्व में बिजली घर का घेराव किया और अपनी समस्याओं को लेकर धरना दिया। भारी संख्या में एकत्रित हुए लोगों को समझाने के लिए खुद एसडीएम मनदीप कौर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव में पहुंची। उन्हें समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देकर शांत करवाया।
विज्ञापन


गांववासी भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी, सुरेश कौथ, भूरा राम पबनावा, विक्रम कसाना सहित भाकियू नेताओं के नेतृत्व में सुबह ही बिजली घर के सामने एकत्रित हो गए थे। लोगों द्वारा बिजली घर की तालाबंदी कर गांव में जाम लगाए जाने की भी तैयारी की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिलने पर एसडीएम मनदीप कौर, डीएसपी सतीश गौतम, एक्सईएन बिजली विभाग जितेंद्र नरवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को अपनी समस्या बताते हुए भाकियू नेताओं व गांव के लोगों ने कहा कि गांव में जानबूझ कर बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। उन्हें 24 घंटे में से महज 2 से 3 घंटे बिजली दी जा रही है। जबकि गांव में जमीन देकर बिजली घर स्थापित करवाया हुआ है। लेकिन जानबूझकर डीसी के आदेशों पर गांव के साथ अत्याचार किया जा रहा है। गांव के लोग सामान्य 12 घंटे का शेड्यूल के तहत बिजली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे घरों से बाहर मीटर नहीं लगवाएंगे। यदि प्रशासन ने इसके बावजूद भी नहीं सुनीं तो आंदोलन नहीं क्रांति होगी। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली घर का घेराव कर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।

जाम लगाने सड़क पर आ गए लोग
कुछ देर के लिए लोग जाम लगाने के लिए सड़क पर भी आए, लेकिन जाम लगाने व बिजली घर की तालाबंदी किए जाने से पूर्व ही एसडीएम, बिजली और पुलिस अधिकारियों के साथ गांव में पहुंच गई। उन्होंने लोगों को अन्य गांवों की तर्ज पर 12 घंटे बिजली देने और जबरन मीटर बाहर न लगाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


गांव के लोगों को 12 घंटे बिजली देन और जबरन मीटर बाहर न लगाए जाने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही जगमग योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस योजना के लाभ भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन

मनदीप कौर, एसडीएम, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें