फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील में खामियों पर टीचरों को फटकार

Thu, 15 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
जरा देखूं तो क्या बनवाया है आपने... - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने बुधवार को हरसौला के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जहां मिड डे मील में भारी खामियां मिलीं। वहीं स्कूल मुखिया ने कुछ कक्षाओं की छुट्टी कर दी थी। सभी खामियों पर शिक्षकों को फटकार लगाते हुए आयोग की टीम ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


चार लड़कियों के अपहरण के मामले में बुधवार को गांव हरसौला का दौरा करने पहुंची आयोग की सदस्य रमनदीप कौर ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिड डे मील की जांच की तो अनेक कमियां उजागर हुई। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में नियमानुसार भोजन न बनाकर मात्र चावल ही बनाये गये थे। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा ने बताया कि स्कूल में मिड डे मील में बच्चों के लिये खिचड़ी बनाई गई है, तो आयोग सदस्य रमनदीप ने पूछा कि कहां है, खिचड़ी उनको भी दिखाओ? जब एक कुक खिचड़ी लेकर आई तो पाया कि मात्र नमकीन चावल है। इसका कारण पूछने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों के द्वारा पुलाव बनाने की मांग थी, जिस कारण से पुलाव बनाया गया। आटे के बारे में पूछने पर बताया गया कि गेहूं पिसने के लिये भेजी हुई है। इस पर रमनदीप ने कहा कि यहां सब गड़बड़ हो रही है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। पौष्टिक आहार की बजाए आलू चावल से काम चलाया जा रहा है।

इसके बाद उन्होंने प्राइमरी शाखा का निरीक्षण किया। वहां मिड डे मील में महज आलू रोटी बनाई गई थी। पूछने पर कहा गया कि मिस्सी रोटी बनाई गई है। लेकिन रोटी में बेसन का नामोनिशान नहीं था। हेडमास्टर जयप्रकाश ने बताया कि बेसन समाप्त हो गया है। वहीं चावल में भी कचरा व गंदगी पाई गई।
विज्ञापन


होमवर्क नहीं किया गया था चेक
आयोग ने बच्चों की कापियां जांची तो पाया कि किसी भी बच्चों के होमवर्क चेक ही नहीं किए गए थे।
 
स्कूल में कुछ कक्षाओं की कर दी गई थी छुट्टी
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कई बड़ी कक्षाओं की छुट्टी कर दी गई। प्रधानाचार्य सुषमा ने बताया कि खेलों में स्कूल के 6 छात्र गये थे, जिनमें से चार छात्र मेडल लेकर आये हैं। ग्रामीणों ने इस खुशी में छुट्टी की मांग की थी, ताकि सभी को इस बारे में पता चले। इस पर रमनदीप ने जाना कि क्या स्कूल में इस प्रकार छुट्टी करने का प्रावधान है तो उन्होंने बताया कि यह नियम है।

इस मौके पर उनके साथ जिला बाल संरक्षण अधिकारी बलबीर चौहान, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजकुमार महाश्य, सदस्य ऋतु सिंगला, जोनी नरवाल, महिला थाना प्रभारी निर्मला भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें