फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रदर्शन कर विधायक आवास पर नारेबाजी

Fri, 19 Jul 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कमेटी ने चौथे दिन नगर परिषद के गेट पर कर्मचारियों को औजार पूरे ने मिलने की मांग को लेकर धरना जारी रहा। प्रदर्शन करके स्थानीय विधायक लीलाराम के आवास पर जाकर धरना दिया।

विधायक के आवास पर न मिलने पर कर्मचारियों ने उनके व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन मे सैकंडो की संख्या मे सफाई कर्मचारी शामिल हुए। संघ के राज्य मुख्य संगठन कर्ता व एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण जिला सचिव रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान ओमपाल भाल ने कहा कि 15 जुलाई को विधायक लीलाराम के आवास पर प्रदर्शन करके आए थे, विधायक ने सभी मांगों का समाधान करने का ठोस आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


विधायक आवास पर न मिलने से कर्मचारियों का क्रोध बड़ा और विधायक के झूठा पंचायती के नारे लगाए। टेंडर के अनुसार सभी 31 वार्डों में कचरा उठाने के लिए हर वार्ड में दो-दो छोटे डंपर और 10 ट्रैक्टर ट्रॉली होने चाहिए थे, लेकिन शहर में 15 डिपर और 4-5 ट्रैक्टर ट्रॉली ही सफाई के लिए चलाई हुई हैं।

कहा कि पालिका आयुक्त ने मांगों को जायज मानते हुए आश्वासन दिया तोसंगठन ने आंदोलन वापस ले लिया था, लेकिन बैठक में बनी सहमति के सात महीने बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण बार-बार धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में छह ब्लॉकों में लगभग 275 कर्मचारी लगभग दो साल से डोर टू डोर के ठेके मे अपना कार्य ईमानदारी से कर रहे हैं, इसके बाद भी ठेकेदार न तो समय पर वेतन देता है, और कम देता है। सप्ताहिक छुट्टी पर समझौता होने के बाद भी वेतन काटा जाता है। काम के दौरन औजार नहीं दिए जा रहे, इससे कर्मचारियों में रोष है। इस अवसर पर कर्मचारी पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार, बिड़लान, रामशरण कल्याण, सुशील कुमार सीला, रामदेव, सोनू कल्याण, सूरज कल्याण, सुरेश कुमार, अमित गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें