फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेलवे गेट पर खुला नाला बन रहा सड़क हादसों का कारण

Sat, 27 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के रेलवे गेट की मुख्य सड़क पर बना खुला नाला लोगों के लिए हादसों का कारण बनता जा रहा है। काफी समय से नाले पर ढक्कन न होने के कारण यह स्थान हादसे को खुला निमंत्रण दे रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

स्थानीय निवासी महेश, राजिंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। नाले के पास सड़क अचानक संकरी हो जाती है, जिससे खासकर दोपहर और शाम के समय ट्रैफिक बढ़ने पर वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ गया और वे नाले में गिरते-गिरते बचे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय युवक सचिन और सुमित ने बताया कि धुंध के मौसम में नाला दिखाई ही नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

हल्की सी चूक भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों का कहना है कि वाहन चालक, पैदल यात्री, स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग हर समय हादसे के डर में रहते हैं।
विज्ञापन


वहीं दुकानदारों और व्यापारियों ने बताया कि खुले नाले से लगातार बदबू उठती रहती है और आसपास गंदगी फैलती है। इससे दुकानों के बाहर ग्राहकों का खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें