फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रमिकों से दुर्व्यवहार कर धमकी देने के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेलवे स्पेशल के कार्य भारतीय खाद्य निगम गोदाम ढांड के प्रबंधक द्वारा श्रमिकों से दुर्व्यवहार कर धमकी देने के विरोध में श्रमिकों ने निगम कार्यालय में प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रबंधक के खिलाफ विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो श्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। दूसरी ओर प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया।

श्रमिक रघुवंश राज, रामचंद्र साहनी, राम सिंह, महिंद्र सिंह, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, पुलिस चौधरी, रामआसरे, दुफा राम अन्य श्रमिकों ने मैनेजर भरत लाल मीणा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। श्रमिकों ने बताया कि बफर गोदाम ढांड में वर्ष 2012 में नोटिफिकेशन द्वारा एनडब्लूएनपी श्रमिकों की नियुक्ति हुई थी। 2012 से 2024 तक अभी कम से कम 20 श्रमिकों की मृत्यु हो चुकी है और कम से कम 35 व 40 श्रमिक रिटायर्ड हो गए है। श्रमिकों के मुताबिक, उनकी जगह कोई श्रमिक नहीं लिया गया है। कम श्रमिकों के बावजूद काम उतना ही लिया जा रहा है। काम में देरी होने पर रेलवे विलंब शुल्क लगता है वह भी हमारे वेतन से काट लिया जाता है।
विज्ञापन


श्रमिकों ने बताया कि कार्य करने के दौरान अगर कोई चोट लग जाती है तो कोई मैडिकल सुविधा प्रदान नहीं की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मैनेजर का कहना है कि यदि काम करते हुए श्रमिकों की टांग या बाजू टूट जाती है तो उनका कोई लेना-देना नहीं है। मुझे सिर्फ काम चाहिए। मैनेजर के श्रमिकों के प्रति इस व्यवहार को लेकर भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


दूसरी ओर इस संबंध ेमं भारतीय खाद्य निगम ढांड के प्रबंधक भरत लाल मीणा ने कहा कि उन्होंने श्रमिकों को फोन पर कार्य करने बाबत कहा था, इसके अलावा कोई बात नहीं हुई है। लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें