फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फिरनी कच्ची होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव मंडवाल में गांव की फिरनी कच्ची होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों से ये सड़क कच्ची है, लेकिन अब तक सड़क की इस समस्या का समालान नहीं किया गया। ग्रामीण अमन फौजी, सत्यवान, राजपाल, गुरुदीप, सत्ता, पाला राम, ब्लॉक समिति के सदस्य गुरदीप ने बताया कि इस सडक़ को लेकर वह राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को भी लिखित रूप में शिकायत दे चुके हैं। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। थोड़ी सी बारिश होने पर यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस फिरनी का निर्माण करवाकर उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें