फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली, सिंचाई, लोकनिर्माण व कृषि विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने शनिवार को गुहला हलका के गांवों बाउपुर, चानचक, गगडपुर, कमेहडी व शादीपुर में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर बिजली विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंताओं तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व की सरकार का मकसद आमजन तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरल व पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। जन संवाद न केवल लाभार्थियों तक योजनाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाने का फीडबैक लेने का माध्यम है, बल्कि आपकी समस्याओं के निवारण का एक बेहतरीन मंच भी है। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आमजन की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने नौ साल पूरे किए हैं। बीते नौ साल में जहां विकास परियोजनाओं को बड़ी तेजी से पूरा किया है, वहीं देश के इतिहास में पहली बार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सब्सिड़ी व अनुदान सीधा खाते में देना सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश भर में अपने जिला स्तर पर तीन दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम शुरू किए और युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों द्वारा रखी गई समस्याओं के आधार पर कई निर्णय प्रदेश स्तर पर भी लिए हैं। उनके निर्देश पर अब उनके मंत्रिमंडल सदस्यों द्वारा भी जन संवाद कार्यक्रम शुरू किए हैं। जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, स्वास्थ्य आदि जैसी समस्याएं रखीं। इन पर संज्ञान लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गांव बाउपुर से पटियाला-चीका के बस रूट को शुरू करने के उन्होंने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए। इसी प्रकार राज्यमंत्री ने गांव चानचक, गगड़पुर, कमहेड़ी और शादीपुर में भी ग्रामीणों से संवाद करते हुए समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
जन संवाद कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, एससी आयोग के सदस्य रवि तारांवाली, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी तथा कुलवंत बाजीगर, राजेश पिंटू, मांगे राम जिंदल, बलविंद्र, डॉ. ओमता राम, स्वर्ण कौर, संदीप राम, कर्मजीत सिंह, अमरजीत सिंह, परमजीत, प्रशासन की ओर से एसडीएम ज्योति मित्तल, डीएसपी सुनील कुमार, तहसीलदार अनिल बिढ़ान, बीडीपीओ अशोक मेहरा, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, जीएम रोडवेज अजय गर्ग, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप शर्मा, एलडीएम एसके नंदा, कार्यकारी अभियंता गौरव कंसल, मांगे राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें