फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ छठे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गेट मीटिंग कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। बिजली निगम गुहला के अधिकारियों के कथित तानाशाही रवैये और लंबित मांगों को लेकर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने लगातार छठे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान संदीप सैनी ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट प्रधान सुदर्शन कुमार ने किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने पहले बैठकों में उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब अपने वादों से पीछे हट रहे हैं। यूनियन ने मांग की कि सहायक लाइनमैनों से कार्यालयों में लिपिक का काम लेने के बजाय उन्हें फील्ड में लगाया जाए। इसके अलावा चीका उपमंडल कार्यालय में ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के तहत नियुक्त कनिष्ठ तकनीकी कर्मचारी को मंडल कार्यालय में बैठाने पर भी विरोध जताया। कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और वर्षों से लंबित विभागीय कार्यों को पूरा करने की मांग उठाई। यूनिट प्रधान संदीप सैनी ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान अनुज, प्रदीप, विनोद, रामनिवास, मनीष सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

गेट मीटिंग कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें