16वीं प्रभात फेरी के दौरान अरदास करते हुए श्रद्धालु। विज्ञप्ति
- फोटो : सांकेतिक
कैथल। लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जिला परिषद के सीईओ गुलजार मलिक और सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए।
शिविर में ऋषि नगर के वार्ड नंबर-9 की गली नंबर-5 के निवासियों ने नालियां जाम होने और गंदे पानी की निकासी नहीं होने की शिकायत रखी। लोगों ने बताया कि गंदा पानी सड़क पर फैलने से आवागमन में परेशानी हो रही है। इस शिकायत को कार्रवाई के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास भेजा गया। गांव जाखौली निवासी संतोष ने इंतकाल में नाम की त्रुटि ठीक करवाने की मांग की। कैथल निवासी पवन गर्ग ने वसीका के अनुसार जमीन का इंतकाल दुरुस्त करवाने के लिए शिकायत दी। दोनों मामलों को जांच और आगामी कार्रवाई के लिए जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय भेजा गया।
16वीं प्रभात फेरी के दौरान अरदास करते हुए श्रद्धालु। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक