फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंडरपास बनाने के लिए भेजा प्रस्ताव, सरकार उठाएगी खर्च

Sun, 19 Mar 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रेलवे स्टेशन कैथल के पास नई अनाज मंडी व रामनगर जाने वाला बंद किया गया फाटक अब जल्द ही खोला जाएगा। शहरवासियों की मांग पर सरकार ने खुद ही इस अंडर पास का खर्च उठाने का फैसला लिया। इसके लिए रेलवे को पत्र लिखकर इसके लिए अनुमानित बजट की जानकारी मांगी है। अब यहां पर फाटक न खोलकर एक नया अंडरपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यहां पर सांसद नायब सैनी ने रेलवे बोर्ड को फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन रेलवे ने यह प्रस्ताव नहीं माना। अब सांसद नायब सैनी व विधायक लीला राम के आग्रह पर राज्य सरकार ने रेलवे को अंडरपास बनाने के लिए नया प्रस्ताव भेजा है। इस फाटक से नई अनाज मंडी व रामनगर जाने वाले दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। अब इस फाटक पर रेलवे अंडरपास बनाने के लिए रेलवे नहीं, बल्कि राज्य सरकार बजट देगी। जिस समय इस फाटक को बंद किया गया था। उस समय रोष में आस-पास स्थित कॉलोनियों के लोगों ने एक बार पैसेंजर ट्रेन भी रोकी थी। इस फाटक को स्टेशन के यार्ड में आने के कारण ही यह रेलवे फाटक बंद किया गया था। अब फाटक पर अंडरपास बनाने पर स्थानीय लोगों ने सरकार का आभार जताया है।
इन कॉलोनियों के लोगों को मिलेगा फायदा
नई अनाज मंडी, रामनगर, रजनी कॉलोनी, चंदाना गेट, शक्ति नगर, जींद रोड मॉडल टाउन, रेलवे गेट कॉलोनी, वाल्मीकि धर्मशाला बस्ती, भगत सिंह चौक, प्रताप गेट, डकौत बस्ती, भाट बस्ती सहित अन्य कॉलोनी के लोगों को फायदा मिलेगा। बता दें कि इस फाटक से दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोग शहर के इस पार से उस पार आसानी से जा सकते हैं। फाटक बंद होने से इन लोगों को दो किलोमटर का अतिरिक्त सफर करके जाना पड़ता है।
विज्ञापन

फोटो नंबर-22
सांसद ने प्रमुखता से उठाई मांग
वार्ड नंबर 22 के पार्षद राजेश सिसोदिया ने कहा कि यह राहत भरा समाचार है। यहां पर अंडरपास के निर्माण के बाद दो दर्जन से अधिक कॉलोनी के लोगों को राहत मिलेगी। इस मांग को सांसद नायब सैनी ने भी प्रमुखता से उठाया था। इसलिए वह जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका भी आभार जताते हैं।
फोटो नंबर-23
राम नगर निवासी दर्शन सैनी ने कहा कि यह खुशी से भरा समाचार है। इसके निर्माण के बाद लोगों को अधिक परेशानी नहीं होगी। इसका निर्माण नियमानुसार किया जाए। ऐसा होने से किसी भी मकान मालिक को नुकसान नहीं होगा।
फोटो नंबर-24
अंडरपास बनने से नहीं होगी परेशानी
भाट समाज के संगठन के प्रधान अशोक ने कहा कि फाटक बंद होने से पिछले एक साल से काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। यह फाटक ही चंदाना गेट स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में जाने का एक छोटा रास्ता था। अब शहर की दूसरी तरफ से चक्कर लगाकर मंदिर में पहुंचना पड़ता है। अब अंडरपास बनने से परेशानी नहीं होगी।
अनाज मंडी से कनेक्टिविटी कम
फोटो नंबर-25
अंकित ने बताया कि फाटक बंद होने से पुराना शहर की अनाज मंडी से कनेक्टिविटी बहुत कम हो गई थी। आढ़तियों व मंडी के आस-पास की कॉलोनियों में स्थित लोगों की समस्या को देख स्थानीय सांसद व विधायक ने इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया था। अब यहां अंडरपास बनाने की अनुमति मिली है तो समस्या दूर होगी।
-
कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने फाटक बंद होने के बाद फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग रखी थी, लेकिन रेलवे को इस पर संभावनाएं नहीं मिली। अब सरकार के आग्रह पर यहां पर अंडरपास बनाने की अनुमति रेलवे ने दी है। परंतु बजट राज्य सरकार देगी। जल्द ही इस पर एस्टीमेट बनाकर बजट देने के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जेके अरोड़ा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें