फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत के रामबाग शमशान घाट में 46 लाख रुपये की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
कलायत में प्राचीन कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित श्मशान भूमि में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मौज
विज्ञापन
कलायत। कलायत के प्राचीन कपिल मुनि सरोवर पर स्थित रामबाग श्मशान भूमि में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए शेड, हाल व अंतिम पड़ाव स्थल का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कड़ी में जनसहयोग और सामाजिक भागीदारी को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्मशान भूमि में स्वर्गीय सरपंच रत्ती राम व मास्टर रवि दत्त निर्मल के परिवारजनों की ओर से करीब 23 लाख रुपये की लागत से अंतिम पड़ाव स्थल मोक्ष द्वार का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ श्री बालाजी फर्टिलाइजर के संचालक सतीश कुमार गर्ग की ओर से अपनी पत्नी स्वर्गीय संतोष देवी गर्ग की स्मृति में मुख्य द्वार से अंतिम पड़ाव स्थल तक 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित विशाल स्टील शेड और 4 लाख की लागत का शव वाहन रामबाग शमशान घाट में दान दिया गया। खास बात यह रही कि इस लाखों रुपये बजट के इन कार्यों को दोनों परिवारों ने अपने निजी कोष से पूर्ण करवाया है। हर कोई इस पहल को सामाजिक सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला कदम बता रहा है।
विनोद निर्मल ने कहा कि श्मशान भूमि केवल विदाई का स्थान नहीं बल्कि जीवन के शाश्वत सत्य का प्रतीक है। यदि इसे स्वच्छ, हरित स्वरूप दिया जाए तो यह समाज को सकारात्मक संदेश देगा। सतीश गर्ग ने कहा कि रामबाग शमशान घाट में बरसात व धूप के समय में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा बरसात व भारी गर्मी में शव की अंतिम यात्रा के लिए शव वाहन की भी आवश्यकता थी जिसे आज पूरा करवा दिया गया है।
विज्ञापन

रामबाग शिवपुरी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नंबरदार राधेश्याम भट्ट ने बताया कि संस्था के सदस्यों संजय सिंगला, भूपेंद्र कंसल, राजेश जेष्ठ, पार्षद रविंद्र निर्मल (बंटी), सुरेश गर्ग, सुशील वर्मा, जसवीर राणा, गोपाल वर्मा, धर्मपाल धीमान, रविंदर गर्ग, धर्मवीर फौजी, धर्मपाल ज्येष्ठ आदी ने दानवीर परिवारों का सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया।

कलायत में प्राचीन कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित श्मशान भूमि में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मौज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें