फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राध्यापकों ने काले बैज पहनकर किया विरोध

Fri, 22 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के नियमित प्राध्यापकों ने शुक्रवार को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशंस (एआईफक्टो) के आह्वान पर काले बैज पहनकर विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, यूजीसी के 2024 व 2025 के मसौदा विनियमों को वापस लेना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत लागू कुछ प्रावधानों को निरस्त करना, संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों को समान वेतन व सेवा शर्तें देना, रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरना और देशभर में सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना शामिल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन में देशभर के शिक्षक एकजुट हैं और शैक्षणिक व सेवा संबंधी मुद्दों के शीघ्र समाधान की उम्मीद करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें