गुहला-चीका। शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय शैक्षणिक संगोष्ठी व राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में कार्यरत अंग्रेजी विषय की प्राध्यापिका गुरजीत कौर को राष्ट्रीय शिक्षा नवाचारी अवार्ड से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में देशभर के 19 राज्यों के 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। चीका लौटने पर प्राध्यापिका गुरजीत कौर ने बताया कि वे 1996 में जीवीईआई के लिए चुनी गई थी, जिसे सरकार ने 2009 में शिक्षा विभाग में शामिल कर दिया था। गुरजीत कौर ने बताया कि वे 2009 से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में अपनी सेवाएं दे रही हैं। संवाद