फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ताइक्वांडो में छाए भतारी, अनिल

Mon, 18 Nov 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमृतसर में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला व पुरुष ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कैथल के दो खिलाड़ी भतेरी और अनिल ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।

पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता पांच से 10 नवंबर तक हुई और महिला वर्ग की 11 से 15 नवंबर तक हुई थी। इसमें लगभग 130 यूनिवर्सिटी के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कैथल के चार खिलाड़ियों नें भाग लिया जिसमें भतेरी, आरती, अनिल व आर्यन शामिल रहे। इनमें दो खिलाड़ी भतेरी व अनिल ने जोरदार खेल प्रदर्शन दिखाया ओर दो पदक स्वर्ण जीते।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ी भतेरी देवी ने बताया कि उसने फ्री स्टाइल में बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाए ओर स्वर्ण पदक जीत लिया। विजेता खिलाड़ी भतेरी, रोपड़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उनकी कईं खेल उपलब्धियां हैं। वही जिला स्तर पर लगभग 16, राज्य स्तर पर नौ व राष्ट्रीय स्तर पर लगभग छह पदक जीत चुकी है। इस जीत के साथ उसके पिता राजपाल व माता सावित्री देवी बहुत खुश हैं ओर उन्होंने कहा हमें हमारी बेटी पर नाज है। उनका सपना है बेटी और आगे बढ़े व देश के लिए पदक जीते।

इसी प्रकार लड़कों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले अनिल ने बताया कि उन्होने फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उसने आसाम के खिलाड़ी को 6-0 से हराया, जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी को 9-12 से हराया था। बाद में राजस्थान के खिलाड़ी को 10-15 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसे जीत से उसके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ी अनिल रोपड़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वह पिछले चार वर्षो से खेल रहे हैं। वह सुबह 5 से 7 तक व शाम को 4 से 7 बजे तक अभ्यास करते हैं।

इससे पहले वह उड़ीसा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक

जीत चुके हैं और इसके अलावा चार बार राज्य स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें