फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खरीद शुरू नहीं, नाराज किसानों ने की तालाबंदी

Mon, 30 Sep 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। लगातार तीसरे दिन भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं किए जाने से खफा होकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने डीएफएससी कार्यालय ढांड पर तालाबंदी कर दी। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हालांकि बाद में चेतावनी देकर सभी किसान वहां से चले गए।

इस दौरान पर भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने बताया कि एक तरफ तो सरकार कह रही है कि 27 सितंबर से पीआर धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू कर दी है, लेकिन ढांड मंडी में अभी तक खरीद एजेंसियों ने एक भी दाना खरीद नहीं किया है। इससे किसानों में सरकार व खरीद एजेंसियों के प्रति भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जानबूझ कर साजिश के तहत किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पबनावा ने कहा कि जल्द ही मंडियों में सुचारू रूप से धान की खरीद शुरू करने की मांग की। कहा कि हम सरकार को चेताना चाहते है कि अब भी संभल जाओ और किसानों को बर्बाद करने वाली नीति को छोड़कर उन्हें आबाद करने की सोचो। इस अवसर पर सुरेश शर्मा बंदराणा, सतीश म्योली, कुलदीप अटवाल, जसवीर सिंह, लाभ सिंह पबनावा, महेंद्र बंदराना, बनारसी नंबरदार, जिले सिंह, कुलदीप जांबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें