फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाधान शिविर में सुनीं समस्याएं

Tue, 10 Mar 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/गुहला-चीका। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने आमजन की शिकायतों की सुनवाई की। शिविर के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बिजली, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का समाधान प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने एक-एक कर सभी परिवादियों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान करना है, ताकि लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। जिला और उपमंडल स्तर पर हर सोमवार और गुरुवार सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, गुहला-चीका में एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह के मार्गदर्शन में कार्यालय में समाधान शिविर लगा। इसमें नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही उनका समाधान करवाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें