फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रात्रि प्रवास में सुनीं समस्याएं, सीसीटीवी और कुश्ती मैट लगाने के निर्देश

Sat, 27 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव क्योड़क में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। क्योड़क गांव में शुक्रवार को जिला प्रशासन के रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त अपराजिता की अगुवाई में जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में डीसी ने पंचायत विभाग को गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश देने के साथ पहलवानों के लिए कुश्ती मैट उपलब्ध करवाने को कहा।

गांव क्योड़क के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई। सायं के समय डीसी अपराजिता एवं एसपी उपासना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन


इस दौरान सरपंच जसबीर सिंह ने गांव के तालाब का अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण करवाने, बिजली व सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, पेयजल के लिए ट्यूबवेलों की संख्या बढ़ाने, ड्रेन के ऊपर दो पुल बनवाने, कचरा उठाने के लिए वाहन उपलब्ध करवाने, कुंती तालाब का जीर्णोद्धार, आंगनबाड़ी भवनों की संख्या बढ़ाने, पंचायत भवन निर्माण तथा पशु विज्ञान केंद्र के निर्माण कार्य को पूरा करवाने सहित अनेक मांगें रखीं।

डीसी ने सभी मांगों पर एक-एक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिए कि जो समस्याएं जिला स्तर पर हल की जा सकती हैं, उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है, उनके लिए मुख्यालय को लिखकर गांववासियों की समस्याओं का समाधान करवाया जाए।

डीसी ने बीडीपीओ को गांव में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए तथा सरपंच को आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए डी-प्लान के तहत आवेदन करने को कहा। कार्यक्रम में एसपी उपासना ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लीला राम तथा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके बाद ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति, आवास योजना का लाभ दिलाने, गलियों को पक्का करवाने, सीवरेज लाइन दुरुस्त करने, गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पहलवानों द्वारा अखाड़े के लिए कुश्ती मैट उपलब्ध करवाने, गांव से गुजरने वाली बसों का ठहराव पुल के नीचे करवाने, क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करवाने, पशु अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बिजली तार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने, आंबेडकर भवन व बस अड्डे पर शौचालय निर्माण तथा गलियों से अवैध कब्जे हटवाने संबंधी शिकायतें रखीं।
विज्ञापन


डीसी अपराजिता ने पंचायत विभाग को गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए और कहा कि अगले पांच वर्षों तक इनके रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पहलवानों के लिए कुश्ती मैट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा अवैध कब्जे हटवाने सहित अन्य सभी शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें