फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी कालोनियों में से गुजर रही तारों व सड़कों पर पशुओं की समस्या पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
problam - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
रिहायशी कालोनियों में घरों के ऊपर से गुजर रहे जानलेवा तारों और सड़कों पर पशुओं की भरमार से परेशान लोगों ने विभिन्न संगठनों के बैनर तले एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और सीटीएम को डीसी के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान वाहन में गाय सवार कर लघु सचिवालय में ले जाकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

शहर के सामाजिक संगठन जीवन रक्षक दल, गो रक्षा दल व वीर ब्राह्मण महासंघ के लगभग सैकड़ों सदस्य हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। इसकी अध्यक्षता जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने की। उन्होंने कहा कि यहां पर एकत्रित होने का उद्देश्य रिहायशी कॉलोनियों के ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तारों को हटवाना व सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं का समाधान करवाने का है। हनुमान वाटिका में एकत्रित होने के बाद सभी संगठनों के सदस्य करनाल रोड से होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर पिकअप गाड़ी में एक गाय को साथ लेकर लघु सचिवालय में पहुंचे। जहां पर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली व डीसी के नाम ज्ञापन सीटीएम सुरेश राविश को सौंपा।
वीर ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला शर्मा व उपाध्यक्ष सीमा ने कहा कि शहर में करनाल रोड, प्यौदा रोड, देवीगढ़ रोड, जींद रोड, जनकपुरी कॉलोनी, मायापुरी कॉलोनी, कैथल पीजीआई सहित अन्य कई रिहायशी इलाकों के ऊपर से हाईवोल्टेज बिजली के तार गुजर रहे है। जिनसे दिन प्रतिदिन बड़े हादसे हो रहे हैं। बीते सप्ताह एक ट्रक को हाईवोल्टेज तारों ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके टायरों पूरी तरह से जल गए। इससे पहले एक युवक तारों की चपेट में आने से पूरी तरह से जुलूस गया था। इन हादसों को देखते हुए सरकार को जगाने का काम कर रहे है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

गो रक्षा दल के प्रधान बलकार सिंह, पूरव, रमन व बंटी ने कहा कि पूरे शहर में बेसहारा पशुओं की तादात बढ़ती ही जा रही है। शहर में करनाल रोड, जींद रोड, पुराना बस अड्डा, छात्रावास रोड, सब्जी मंडी, भगत सिंह चौक, मेन बाजार, चंदाना गेट, खुराना रोड, चीका रोड, अंबाला रोड, पिहोवा चौक, ढांड रोड, माता गेट सहित अन्य कई जगहों पर दिनरात सड़कों के बीचोबीच लावारिस पशुओं का तांता लगा रहता। इससे सड़क दुर्घटनाएं में कई लोग अपनी जान भी गवां चुके है। पहले भी प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। वे प्रशासन से जल्द इसका समाधान करने की अपील करते है।
जीवन रक्षक दल के जिला प्रधान राजू डोहर ने कहा कि हाईवोल्टेज बिजली तारों की व बेसहारा पशुओं की बहुत पुरानी समस्या है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 18 नंदीशालाएं हैं, जिनमें लगभग 24 हजार गाय रखी गई है। हर रोज नौ गाय किसी न किसी कारण से मर रही है। उन्होंने कहा कि महीने में सड़कों पर दुर्घटना में लगभग 180 गाय व गोशालाओं में 18 गाय मर रही है।
सीटीएम ने आश्वासन दिया कि आला अधिकारियों तक उनकी समस्या पहुंचाई जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत करवाया जाएगा। अभी कोई समय सुनिश्चित नहीं है लेकिन दो सप्ताह तक समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
इस मौके पर सोनू वर्मा, सतवीर संतू, जसबीर, सतबीर थूआ, मलिक, अमित, राज कुमार, नरेंद्र, जितेंद्र, गौ रक्षक दल बलकार सिंह, सिटीजन नरेंद्र निझावन, भ्रम कल्याण समिति के रतन लाल, सुशीला शर्मा, सुमन शर्मा, माया देवी, राजू मीणा, कमलेश, राज रानी, सुनीता, अनीता, मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें