फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। विभाग द्वारा 21 सितंबर पंजीकरण की अंतिम तारीख निर्धारित की है। इंटरनेट कैफे पर रोजाना आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि सर्वर डाउन और वेबसाइट धीमे चलने के कारण लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजकीय कालेज में 13 सौ आवेदन - ग्यारह दिनों राजकीय महाविद्यालय में 13 सौ विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। बीकॉम व बीएससी नॉन मेडिकल की ओर विद्यार्थी ज्यादा रुचि ले रहे है। रोजाना सौ के करीब आवेदकों की औसत बताई जा रही है। पोर्टल 24 घंटे खुला होने की वजह से बच्चे घर बैठे ही मोबाइल व लैपटॉप के जरिए भी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।
आरकेएसडी कालेज में 1249 आवेदन-आरकेएसडी कालेज में वीरवार को भी जारी रही। जिसमें प्रात: कालीन सत्र में 1249 आवेदन आए। विद्यार्थियों ने अलग-अलग कक्षाओं में आवेदन किए जिनमें बीबीए-57, बीकॉम-592, बीसीए-83, बीएससी मेडिकल-120, बीएससी साइंस-397 शामिल है। बीकॉम संकाय में सर्वाधिक रुचि ले रहे है।
विज्ञापन

आईटीआई में भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी
आईटीआई में सात सितंबर से शुरू दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वीरवार को भी जारी रही। जिसमें जिलेभर से करीब पंद्रह सौ बच्चों ने अलग-अलग कोर्सों के लिए आवेदन किया है। आईटीआई में कुल 29 कोर्स है। विभाग द्वारा आवेदन की 22 सितंबर अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। वहीं शेरगढ़ में स्थित पॉलिटेकिभनक कालेज में भी दाखिला प्रक्रिया जारी है। वीरवार को करीब पांच सौ बच्चों ने दाखिले के लिए अपना पंजीकरण करवाया।
विद्यार्थियों को करना पड़ा लंबे समय तक इंतजार-शहर में दाखिले के ऑनलाइन आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थियों रवि बीएम प्रथम, अमन कुमार बीएसी साइंस, अंकुर बीसीए प्रथम व लवप्रीत बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने बताया कि वे दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इंटरनेट कैफे पर आए थे। यहां करीब दो घंटे तक सर्वर व्यस्त रहा। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर कैफे संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह के समय साइट ठीक से चलती है लेकिन जैसे-जैसे फार्म अप्लाई करते रहते हैं तो साइट भी व्यस्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें