फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लेखन कला प्रतियोगिता में प्रिया को पहला स्थान

Thu, 01 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। दी रिलीफ इंटरनेशनल ग्रुप कौल एवं भारत विकास परिषद शाखा ढांड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आठवीं खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी, लेखन कला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन राधा कृष्ण धर्मशाला ढांड में किया गया। लेखन कला प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में खंड ढांड के विभिन्न स्कूलों से लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।अध्यापक रोशन लाल पंवार ने बताया कि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड की छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रिया पुत्री राजेश, खुशी जांगड़ा तथा खुशी पुत्री आशीष कुमार की टीम ने खंड स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रिलीफ इंटरनेशनल ग्रुप के प्रधान मास्टर रणबीर आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान और मंच मिलता है। कार्यक्रम के दौरान रोशन पंवार, विकास धीमान, सुखबीर शर्मा, सुदेश देवी, ज्योति रानी, रीना सैनी एवं अनिता रानी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें