फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर आया कैदी फरार

Sun, 22 Sep 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। प्रोडक्शन वारंट पर आया कैदी शनिवार शाम को पुलिस को चकमा देकर भाग गया। यह कैदी पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर चुराने के आरोप में कैथल जिला जेल में बंद था।

पुलिस ने इस कैदी को शनिवार शाम के समय कैथल की अदालत में ही चोरी के किसी दूसरे मामले में पेश करना था, लेकिन यह कैदी पुलिस को चकमा देते हुए जिला जेल से कुछ दूरी पर सीवन गेट पर ही पुलिस की गाड़ी से कूद गया।
विज्ञापन


करीब छह महीने पहले से पंजाब का पातड़ा निवासी विक्रम ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में जिला जेल में बंद था। उसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत अदालत में पेश करना था। परंतु इससे पहले ही उसने पुलिस को चकमा दिया व वह भाग गया। कैदी के बीच रास्ते में भागने के बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


इस मामले में कैथल के एसपी राजेश कालिया ने बताया कि आरोपी कैदी विक्रम फरार हुआ है। उसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत अदालत में पेश करना था। मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें