फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राचार्यो ने बनाई क्षेत्रीय युवा महोत्सव की रूपरेखा

Tue, 10 Oct 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट कॉलेज के सभागार भवन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र डीवाईसी विभाग के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र जोन के तहत आने वाले लगभग 80 महाविद्यालयों के प्राचार्य ने बैठक में भाग लिया। यह बैठक 46वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव के संदर्भ में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भीम सिंह चहल ने की।
क्षेत्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश ढिल्लो क्षेत्रीय युवा महोत्सव की पूरी रूपरेखा सभी प्रतिभागियों को बताई, क्षेत्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले महाविद्यालयों की टीम गठित की गई। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज भांबू, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सैनी ने ड्रा के जरिए टीमों को ग्रुप में बांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रा के माध्यम से निर्णय निष्पक्ष, एवं सही है इस पक्ष में सभी ने अपना मत रखा। सभागार में उपस्थित आरकेएसडी कॉलेज से डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. ज्योति शर्मा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, डीएवी कॉलेज पिहोवा से डॉ. अश्वनी शर्मा, प्रो. महक सिंगला, डॉ. अमित कुमार, डॉ राजेन्द्र अरोड़ा, डॉ. कर्मवीर चहल, राजेश बनवाला, प्रो. अजीत सिंह, प्रो. विकास नैन, प्रो. सुशील कुमार, व प्रो. लाभ सिंह चौहान ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें