फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रधानाचार्यों ने सीखी तनाव मुक्त जीवन जीने की कला

विज्ञापन
हैप्पीनेस कार्यक्रम में भाग लेने वाले ​प्रधानाचार्य व आश्रम के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। आर्ट ऑफ लिविंग कपिस्थल आश्रम में प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण व हैप्पीनेस कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें 50 से अधिक प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वावधान में एचआईपीएस की ओर से आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

आचार्या कंचन सेठ और रुचि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सकारात्मक वातावरण विकसित करना था। पांच दिनों तक विशेषज्ञों ने विद्यालय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद और तनाव प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। हैप्पीनेस कार्यक्रम के दौरान आचार्या रुचि शर्मा और कंचन सेठ ने प्रधानाचार्यों को तनावमुक्त जीवन जीने के लिए सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया। संवाद
विज्ञापन

हैप्पीनेस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रधानाचार्य व आश्रम के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें