फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वर्कशाप का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को ट्रांसपोर्ट प्रधान सेक्रेटरी शत्रुजीत कपूर ने कैथल डिपो का औचक निरीक्षण किया। जिसमें बस अड्डे सहित वर्कशॉप में खामियों पर अधिकारियों को कड़े निर्देश देकर सुधार को कहा। एक माह में सभी कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधान सेक्रेटरी के बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले सफाई व्यवस्था को जांचा। इसके बाद बस अड्डा पर शौचालयों का मुआयना किया गया। जहां पर स्थिति सामान्य रही। इसके बाद पार्कों का मुआयना किया जहां पर लगी लोहे टूटी हुई ग्रिल को लेकर जवाब तलब किए। इसके बाद वर्कशॉप की ओर पहुंचे जहां पर खड़ी बसों की व्यवस्था को जांचा। उन्होंने बंद पड़ी पार्किंग व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आपने साफ- सुथरी बसों को एक साइड में खड़ा किया हुआ है। उन्होंने बसों के अंदर जाकर सीटों व सभी प्रकार के उपकरणों के बारे में जांच पड़ताल की। जिसमें बसों में रखे कुछ उपकरण गायब मिले। जिनमें सभी प्रकार की उपकरण लगाए के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बसें पूरी तरह से कंडम हैं तो उसे खड़ा कर दीजिए। यदि इंजन ठीक है तो उसकी बाडी ठीक करवाओ। यहां तो एनसीआर को लेकर कोई मुद्दा नहीं है कि समयावधि पूरी होने वाली या फिर नये मॉडल की ही बसें चलाना अनिवार्य है। बसों की देखरेख पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा इनके पुर्जों को भी उपयोग में लाया जा सकता है। प्रधान सेक्रेटरी ने निर्देश देते हुए कहा कि मेरे को बसें अच्छी मिलनी चाहिए। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में कहा कि रांध नहीं काटनी है। हर बस की अलग चिट्टी तैयार करनी है। इसमें क्या-क्या दिक्कतें है।
विज्ञापन

ड्राइवर व कंडक्टर के साथ बातचीत कर रूट तय करें- उन्होंने कहा कि चालक व परिचालक के साथ रूट तय करें कि कौन से रुट पर आमदन अच्छी है। वहीं बसों को प्राथमिकता के आधार पर भेजे। यात्रियों को भी सुविधा होगी।
किलोमीटर स्कीम संचालकों ने की मुलाकात- प्रधान सेक्रेटरी से मिलने पहुंचे किलोमीटर स्कीम संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने बसों में बस अड्डे के अंदर से ही बसों में तेल डलवाने की अनुमति देने की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि एग्रीमेंट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
महासंघ रोडवेज यूनियन ने किया स्वागत- प्रधान सेक्रेटरी का महासंघ रोडवेज यूनियन से गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान पहल सिंह तंवर, प्रवीन क्योडक़, बलकार सिंह व हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य ऑडीटर विमल शर्मा ग्योंग मौजूद रहे। प्रधान सेक्रेटरी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि डिपो व बसों की देखरेख को लेकर सोमवार को दो जगह अंबाला व कैथल निरीक्षण किया गया। जिसमें स्थिति सामान्य रही। कुछ खामियां पाई गई थी। जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। ये आगे भी जारी रहेगा। उनके साथ जीएम अजय गर्ग, टीएम कमलजीत चहल व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें