गांव सेरहदा में पांच आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति पर गंडासी और लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांववासी बलजीत सिंह ने राजौंद पुलिस को शिकायत दी कि 15 जनवरी को गांव के ही मनोज, सोमवीर, विक्रम, गुरदेव व राजेश ने उसपर लाठी व गंडासी से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एसआई वजीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।