फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एसडीएम ने देखा स्कूल मुखिया नदारद है

Thu, 28 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
एसडीएम मनदीप कौर ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। स्कूल मुखिया नदारद, बच्चे मौज में, अध्यापक कमरों में, स्कूल में आधी छुट्टी जैसा नजारा। यह हालत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार सुबह मिली, जब एसडीएम मनदीप कौर ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेकों खामियां पाई गईं।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों तलब कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसडीएम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

एसडीएम मनदीप कौर सुबह करीब 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंची। उस दौरान बच्चे स्कूल में इस तरह से घूम रहे थे कि जैसे आधी छुट्टी हो। उन्होंने स्कूल में जाते ही बच्चों ने पूछा कि क्या आधी छुट्टी हो गई तो बच्चों ने कहा कि नहीं मैडम।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने डीपीआई व पीटीआई के बारे में पूछा। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल के बारे में पूछा तो स्कूल स्टाफ को उनके गैर हाजिर होने की जानकारी ही नहीं थी।

आई डोंट नो मैडम...
प्रिंसिपल के गैर हाजिर होने पर एसडीएम ने वाइस प्रिंसिपल के बारे में पूछा तो एक मैडम आईं। जब उनसे पूछा गया कि प्रिंसिपल कहां हैं तो उनका तपाक से जवाब था आई डोंट नो मैडम। इसके बाद एसडीएम ने शौचालयों का निरीक्षण किया। जहां पानी की कोई सुविधा नहीं थीं। उन्होंने स्कूल का हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो उसमें प्रिंसिपल की लीव लगी हुई थी। जिस पर उन्होंने बीईओ व डीईओ से जानकारी लेकर रजिस्टर में प्रिंसिपल की गैर हाजिरी लगा दी।

मास्टर जी ध्यान दिया कीजिए थोड़ा...
स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता की खस्ता हालत का एक अजीब नजारा उस समय देखने को मिला जब एसडीएम मनदीप कौर ने एक कक्षा में जाकर अध्यापक से पूछा कि आप कितनी देर से कक्षा में हो। तो अध्यापक ने कहा कि आधे घंटे से। इसके बाद उन्होंने बच्चों से पूछा कि मास्टर जी ने पिछले दस मिनट में क्या पढ़ाया, उसके बारे में बताओ तो बच्चे कोई जवाब नहीं दे पाए। जिस पर एसडीएम ने कहा कि मास्टर जी ध्यान दिया कीजिए थोड़ा।

मैडम 20 फुट दीवार से कूदते हैं बच्चे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 20 फुट की दीवार बनाई गई है। पीटीआई ने कहा कि मैडम बच्चे इस दीवार सेे देखते ही देखते छलांग लगा देेते हैं। वह अकेला पीटीआई है इतने बड़े स्कूल में। वह गेट पर बैठे या अंदर बच्चों को संभाले या फिर दीवारों से कूदने से बच्चों को रोके।

शौचालय में अव्यवस्था पर दिए निर्देश
इससे पूर्व एसडीएम ने राजकीय कन्या विद्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां दीवारों पर पेंट करवाने को कहा। साथ ही राजकीय कन्या मिडिल स्कूल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शौचालय में अव्यवस्था फैली मिली। शौचालय में ना तो पानी था और ना ही पानी के लिए कोई टोटी लगी थी। एसडीएम ने स्कूलों को एक दिन में व्यवस्था सुधारने के आदेश जारी किए हैं।

तीन स्कूलों में चेकिंग की गई है, जिसमें काफी अव्यवस्था पाई गई है। शौचालय बहुत बुरी हालत में हैं। स्कूल में अनुशासन नहीं है। विद्यार्थी खुलेआम यहां से वहां घूम रहे थे। स्कूलों को व्यवस्था सुधारने के आदेश जारी किए हैं। फिर से स्कूलों का निरीक्षण करूंगी। राजकीय स्कूल में प्रिंसिपल गैर हाजिर मिले हैं। बीईओ व डीओ से मिलकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मनदीप कौर, एसडीएम

कैजुअल लीव ली हुई थी। लीव लेने के बाद गैर हाजिरी लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता है।
सतीश कक्कड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें