फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा के लिए आयोग ने कसी कमर, बसें की इंपाउंड

Wed, 27 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर के नेतृत्व में आयोग की टीम ने चार स्कूलों में जाकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर जांच की। जिसमें खामियां पाए जाने पर सात बसों के चालान किए गए। वहीं एक बस इंपाउंड कर ली गई। टीम ने गांव पाड़ला के स्कूल की छात्रा के मौत के मामले की भी जांच की।
विज्ञापन


टीम सबसे पहले कैथल में स्थित अखिल भारतीय स्कूल में पहुंची। जहां बसों में सीसीटीवी कैमरे, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स सहित कई खामियां पाई गईं। यहां एक बस का चालान कर दिया गया। इसके बाद टीम ने सनशाइन स्कूल का औचक निरीक्षण किया।

जहां बसों में सीसीटीवी कैमरे सहित कई खामियां पाए जाने पर एक बस इंपाउंड कर दी तो दो बसों के चालान कर दिए गए। इसके बाद गांव बात्ता में स्थित युवराज पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। जहां 4 बसों का चालान किया गया। इसके बाद गांव पाड़ला में स्थित मान पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जहां एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी। रक्षिता के पिता गुरुदत्त ने इसकी शिकायत की थी। कई जगह सुनवाई न होने पर आयोग ने उसकी सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच शुरू की है। जांच के दौरान अखिल भारतीय स्कूल एवं मान स्कूल पाड़ला में एक ही नंबर की बस का जिक्र मिला।

जिस पर आयोग ने स्कूल संचालकों से जवाब तलब किया। रमनदीप कौर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा छात्रा की मौत के मामले में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें