फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैदावार कम होने से बढ़े दाम, 3690 तक पहुंचा पीआर धान

Wed, 13 Sep 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। बाढ़ से इस बार 1509 किस्म के धान की पैदावार कम है, जिससे किसानों को इसकी अच्छी कीमत मिल रही है। पिछले वर्ष जहां यह धान 2800 से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल था। वहीं इस वर्ष 3400 रुपये से शुरू होकर 3690 रुपये तक पहुंच चुका है। कैथल की नई अनाज मंडी में मंगलवार को 1509 किस्म के धान की कीमत 3590 रुपये प्रति क्विंटल रही है।

विदित हो कि जिले में सबसे अधिक धान उगाने वाला पंजाब से सटा गुहला-चीका का क्षेत्र इस वर्ष बाढ़ की चपेट में था। ऐसे में यहां पर 1509 किस्म के धान की पैदावार कम हुई है, हालांकि कैथल सहित अन्य क्षेत्रों में इसका कोई अधिक फर्क नहीं पड़ा है। वर्ष 2021 में पीआर धान की सरकारी खरीद से पहले 1509 किस्म के धान का भाव 2600 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 2022 में 2800 से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल था। इस वर्ष 1509 किस्म के धान के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इसका एक दूसरा बढ़ा कारण चावल के दाम में भी बढ़ोतरी होनी है। 1509 किस्म के धान से निकलने वाले चावल में छह से सात रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष चावल का दाम प्रति किलोग्राम 67 रुपये था, जो इस बार 74 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन


दो साल के मुकाबले दाम में एक हजार रुपये तक का उछाल

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन और आढ़ती धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि इस बार 1509 किस्म के धान में पिछले दो साल के मुकाबले में एक हजार रुपये तक का उछाल आया है। इस किस्म के धान का भाव 2021 में 2600 रुपये प्रति क्विंटल था, जो इस वर्ष 3700 रुपये तक पहुंचा है। इसका कारण है कि जिले में सबसे अधिक धान उगाने वाला गुहला क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहा है। दूसरा बढ़ा कारण इस किस्म के धान के चावल के दाम बढ़ना है।
विज्ञापन


भाव और बढ़ने की है संभावना

राइस मिलर अंकित बंसल ने बताया कि इस समय 1509 किस्म के चावल का दाम 74 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले वर्ष 67 से 68 रुपये चल रहा था। यह दाम बढ़ने के कारण भी इस बार 1509 किस्म के धान के दामों में उछाल आया है। इस बार इसके भाव और अधिक बढ़ने की संभावना है। जिले में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर धान किसानों की तरफ से लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें