फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सही नहीं मिले महंत से लूट के आरोप

Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाबा लदाना गांव स्थित बाबा राजपुरी डेरे के महंत दूजपुरी द्वारा युवकों पर लगाए गए मारपीट व ढाई लाख रुपये छीनने के आरोप सही नहीं पाए गए। मंगलवार को दोनों पक्षों में इस विषय पर समझौता हो गया।
विज्ञापन


दोनों में से किसी भी पक्ष ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई।

गौरतलब है कि महंत ने सोमवार को पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया था कि डेरा गदला के पास बाइक पर आए चार युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट कर ढाई लाख रुपये व मोबाइल छीन लिया। दोनों पक्षों से पूछताछ में सामने आया कि विवाद
विज्ञापन


केवल वाहनों को एक दूसरे से आगे निकालने को लेकर हुआ था। लूट जैसी कोई घटना सामने नहीं आई थी।

सिटी थाना एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें