जानकारी देते रॉकी मित्तल और अशोक गौतम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल और जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौतम ने कैथल के डीसी रवि प्रकाश गुप्ता का तबादला किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही गौतम ने कहा कि वे डीसी के खिलाफ अदालत में अवमानना का केस भी दायर करेंगे। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
गौतम ने कहा कि डीसी के तानाशाह रवैये के खिलाफ कैथल के वकीलों ने 6 सितंबर से आंदोलन शुरू किया था। वकीलों की मांग थी कि डीसी गुप्ता का यहां से तबादला किया जाए। इस बात को लेकर वकीलों ने धरना दिया जो एक अक्तूबर तक चला। इस बीच कई भाजपाइयों लीला राम, राव सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल शर्मा सहित अन्य ने वकीलों का समर्थन करते हुए डीसी का तबादला करवाने की बात कही। एक अक्तूबर को रॉकी मित्तल ने 15 दिन के अंदर डीसी के तबादले का आश्वासन दिया। जिस पर वकीलों ने धरना स्थगित कर दिया। इसके बाद कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण तबादले में कुछ समय लग गया और 7 नवंबर को डीसी के तबादले का लेटर जारी हो गया। वकीलों के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ की ग्रांट की घोषणा की थी वह राशि 2 सितंबर को डीसी के एकाउंट में आ चुकी है लेकिन डीसी इसे रिलीज नहीं कर रहे थे। इधर एसडीएम मनदीप कौर ने भी एक करोड़ की राशि बार के खाते में ट्रांसफर का आश्वासन दिए जाने के बावजूद यह राशि अभी तक स्थानांतरित नहीं की है। बार के प्रधान ने वकीलों के आंदोलन में सहयोग के लिए रॉकी मित्तल सहित सभी का आभार जताया।
रॉकी मित्तल ने कहा कि वकीलों से उन्होंने जो वादा किया था वो पूरा कर दिया है। वे केवल काम करके दिखाते हैं। उन्होंने कैथल क