फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रक से 2 किलो 992 ग्राम अफीम बरामद, चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एनएच-152 डी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक चालक को 2 किलो 992 ग्राम अफीम के साथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान धनखेरी, जिला चतरा (झारखंड) निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम अपराधों की रोकथाम और गश्त के दौरान पूंडरी क्षेत्र में मौजूद थी।
विज्ञापन

सूचना प्राप्त हुई कि झारखंड से पंजाब क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए भारी मात्रा में अफीम लेकर एक ट्रक एनएच-152डी से गुजरने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मोहना टोल के पास अंबाला की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान सुबह करीब 4 बजे नारनौल की तरफ से आ रहे ट्रक को रोककर जांच की गई। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सुशील प्रकाश के समक्ष जांच और तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में कंडक्टर सीट के नीचे बने बॉक्स से ब्राउन टेप से पैक एक पार्सल बरामद हुआ। पार्सल खोलकर जांच करने पर उसमें अफीम पाई गई। बरामद मादक पदार्थ अफीम का वजन 2 किलो 992 ग्राम हुआ।
ट्रक में लोहे के तारों के बंडल लदे हुए थे जिनसे संबंधित परिवहन दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ट्रक में लोड सामान उड़ीसा से लुधियाना जाना था। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 8 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें