फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव भागल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को भेंट की खेल किट

विज्ञापन
​खिलाड़ियों को किट भेंट करते हुए ​खेल विभाग व जिंदल हाउस के प्रतिनि​धि। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। गांव भागल में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई। इस दौरान उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्हें नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

यह आयोजन सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से किया गया। इस अवसर पर जिंदल हाउस से रविंदर धीमान ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सरकारी नौकरियों में भी अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेलों से जुड़ने वाला युवा अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के साथ भविष्य को भी बेहतर बना सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास करने और खेल के क्षेत्र में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। जूडो कोच एवं डीपीई संदीप ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं बल्कि इनके जरिये खिलाड़ी अपने गांव, जिले और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों की सफलता उनके माता-पिता और परिवार के लिए भी गर्व का विषय बनती है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रपति अवार्डी एडवोकेट अनिल कुमार ने कहा कि युवाओं को खेलों के साथ शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए। खेल और शिक्षा दोनों को साथ लेकर चलने से युवा जीवन में बेहतर सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को समय का सदुपयोग करने और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में डीपीई मेहताब, देवेंद्र और विक्रम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गईं।

खिलाड़ियों को किट भेंट करते हुए खेल विभाग व जिंदल हाउस के प्रतिनिधि। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें