फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्भवती और दिव्यांगों पर विशेष ध्यान देने की तैयारी

Tue, 09 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्र सरकार की पहल पोषण भी पढ़ाई भी के तहत जिले में सोमवार से आंगनबाड़ी वर्करों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें आंगनबाड़ी वर्करों को पोषण संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ पढ़ाई भी करवाई जाएगी। इसके अंतर्गत 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए ‘नवचेतना’ और 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ‘आधारशिला’ पाठ्यक्रम वितरित कर उन्हें जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को एकीकृत करना है। जिले में इस प्रशिक्षण के तहत अब 1270 आंगनबाड़ी वर्करों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन वर्करों को पोषण और दूसरे दिन पढ़ाई के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही वर्करों को 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए नवचेतना और 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आधारशिला पाठ्यक्रम वितरित किए जाएंगे, ताकि बच्चों और महिलाओं का संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि प्रशिक्षण में अलग-अलग ब्लॉकों की आंगनबाड़ी वर्करों को 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग बच्चों के पोषण, विकास और कुपोषण की रोकथाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण जिला समन्वयक अधिकारी की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 से 10 दिसंबर तक जिले व ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण तीन स्तरों पर वर्करों को दिया जा रहा है। गुरजीत कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले सभी खाद्य पदार्थ जैसे दूध, घी, दलिया और अन्य आवश्यक पोषण सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी वर्करों को दिव्यांगता के प्रति जागरूकता भी दी जाएगी और चारों खंडों में बच्चों और महिलाओं के पोषण व शिक्षा पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

यह प्रशिक्षण अभियान जिले में सभी आंगनबाड़ी वर्करों को उनके कार्यक्षेत्र में और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें