फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई में दाखिले की तैयारियां पूरी, 2 से 15 तक कर सकते हैं आवेदन, गठित की हेल्प डेस्क

विज्ञापन
कैथल की राजकीय आईटीआई।
विज्ञापन
कैथल। जिले के आईटीआई संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 दाखिले के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थानों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। छात्र-छात्राओं के आवेदन करवाने और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 कंप्यूटर लगाए गए हैं। इसके साथ ही एक विशेष पूछताछ केंद्र स्थापित किया गया है और दाखिला प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 20 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। लड़कियों को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनकी फीस भी पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है।
विज्ञापन



कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। निर्धारित समयावधि के दौरान इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।

विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी सक्रिय
जिला नोडल अधिकारी व राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क आवेदन भरने की सुविधा दी जाएगी। विद्यार्थियों को दाखिले के दौरान हर स्तर पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिले में 19 आईटीआई, हर साल करीब 5000 विद्यार्थी लेते हैं दाखिला
जिले में वर्तमान में 9 सरकारी और 10 निजी आईटीआई संचालित हो रही हैं जिनमें हर वर्ष लगभग 5000 विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। इस बार दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अग्निपथ योजना में आईटीआई डिप्लोमा धारकों को अतिरिक्त पांच बोनस अंक मिलने और 10वीं-12वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से तकनीकी शिक्षा की ओर युवाओं का रुझान भी बढ़ सकता है।
आवेदन के लिए लेकर आएं ये दस्तावेज
प्रधानाचार्य के अनुसार राजकीय आईटीआई कैथल में करीब 1200 और महिला आईटीआई में लगभग 300 सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, ई-मेल, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, जाति व निवास प्रमाणपत्र और नवीनतम रंगीन फोटो सहित जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। संस्थानों में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इन कोर्स में कर सकते हैं आवेदन
पलंबर, फीटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, वैल्डर, कारपेंटर, कोपा, डीएमसी, डीएमएम, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटीनेंस, इंस्ट्रूमेंट मेकैनिक, मेकैनिक आरएसी, मोटर मेकैनिक, ट्रैक्टर मेकैनिक, मल्टीमीडिया ऐनीमेशन, सॉयल टेस्टिंग एंड क्राप टैक्नीशियन, मशीनीस्ट, मशीनीस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई, टैक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रेजी, सीविंग टेक्नोलाॅजी, ड्रेस मेकिंग, सोलर पावर टैक्नीशियन में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैथल की राजकीय आईटीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें