फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तैयारी अधूरी, गेहूं खरीद मजबूरी

Tue, 01 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में सरकार की ओर से मंगलवार को सरकारी खरीद शुरू की जानी है। इसके लिए जिले में 51 सरकारी खरीद केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, शहर की दो मंडियों में मूलभूत समेत कई अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इस स्थिति में किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इस बार खरीद एजेंसियों की तरफ से इस बार जिले में छह लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बारदाना एक करोड 20 लाख बैग की जरूरत है। जबकि एजेंसियों के पास एक करोड़ 45 लाख बैग उपलब्ध हैं, लेकिन अभी तक मंडियों से गेहूं उठान को लेकर टेंडर नहीं हो पाए हैं। करीब 33 प्रतिशत टेंडर का कार्य ही अभी तक हुआ है।
विज्ञापन


जिले में 39 अनाज मंडियों में गेहूं की आवक होनी है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर 75 हजार किसानों ने तीन लाख 76 हजार 712 एकड़ का रजिस्ट्रेशन कृषि विभाग ने किया है। मंडियों में गेहूं सीजन को लेकर अधूरी तैयारियों को लेकर आढ़ती एसोसिएशन ने भी मार्केट कमेटी व गेहूं खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को ज्ञापन दिया है। उनका कहना है कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि गेहूं सीजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक अप्रैल यानि मंगलवार गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है। सड़कों में बने गड्ढों को भरवा दिय गया है। खराब वाटर कूलर, स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें