फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्भवती के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में एक गर्भवती महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट का मामला आया है। उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। बताया कि करीब दो साल उसकी पहले कैथल की बैंक कॉलोनी निवासी गोपी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार इस मामले में पंचायत भी हुई, जिसमें ससुराल के लोग उसके साथ ठीक व्यवहार करने का आश्वासन देते और घर जाकर फिर से मारपीट करते। पीड़िता ने बताया कि उसका एक साल का बेटा भी है, जिसे ससुराल वालों ने छीन लिया। वहीं, अब वह एक माह की गर्भवती है और उसके पति, ससुर और जेठ ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसके पेट पर भी लात मारी गई, जिसके कारण उसके बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें