संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार को कैथल के विभिन्न मार्केट और मंडियों का दौरा कर व्यापारियों और आमजन को जीएसटी सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे सरकार के सुधारों का लाभ आमजन तक पहुँचाएं।
मंत्री ने सबसे पहले भाजपा नेता और व्यापारी अरुण सर्राफ के होटल का दौरा किया, जहां जीएसटी में राहत और इसके प्रभाव पर चर्चा हुई। इसके बाद मंत्री पतंजलि स्टोर और महिंद्रा कार एजेंसी पहुंचे, जहां व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया। मंत्री ने कार खरीद रहे ग्राहकों को चाबी देकर खुशियों में शामिल भी हुए। इस दौरान जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी, वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री ने अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने आढ़तियों और किसानों से बातचीत कर समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। किसानों को कृषि उपकरणों पर जीएसटी सुधारों के लाभ भी बताए। मंत्री ने कहा कि यदि खरीद प्रक्रिया में किसी अधिकारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कोयल कॉम्प्लेक्स में जीएसटी बचत उत्सव ः मंत्री कृष्ण बेदी ने कोयल कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक फैसला हर वर्ग को लाभ देगा। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं जैसे दूध, घी, पनीर, बिस्कुट, शैंपू, हेयर ऑयल, नोटबुक, सिलाई मशीन, कृषि उपकरण, ट्रैक्टर टायर्स और कई अन्य उत्पादों पर टैक्स में भारी कटौती की गई है। एलईडी/एलसीडी टीवी, प्रोजेक्टर, पेट्रोल/एलपीजी व सीएनजी वाहन और दोपहिया व थ्री-व्हीलर पर टैक्स दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है।
मंत्री ने आमजन और व्यापारियों से अपील की कि वे इस छूट का पूरा लाभ दें। जीएसटी विभाग इस पर निगरानी करेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता, विधायक, मंत्री और संगठन के लोग घर-घर जाकर जनता को जीएसटी सुधारों के बारे में जागरूक करेंगे।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कृष्ण कुमार बेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार जीएसटी लागू नहीं कर पाई थी। भाजपा सरकार बनने के बाद 2017 में राज्यों के सहयोग से जीएसटी लागू किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर और नगर परिषद के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
नई दरों से मिलेगी राहत
मंत्री बोले, नई जीएसटी दरों से दूध, घी, पनीर, बिस्कुट, चॉकलेट, सूखे मेवे, नमकीन आदि पर कर घटने से उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ऑटोमोबाइल और अन्य उद्योगों में ग्राहक बढ़ेंगे।
नरेंद्र मोदी का जीवन समर्पण का प्रतीक : कृष्ण
कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी और भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक मुनीष कठवाड़ ने सेवा को संगठन का मूलमंत्र बताया। कार्यक्रम संयोजक राजबीर कादियान ने कहा कि जनसहयोग से ही संगठन और समाज का विकास संभव है। संवाद
23kht_31 सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सम्
23kht_31 सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सम्
23kht_31 सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सम्