कैथल। ढांड रोड स्थित किसान भवन में रविवार को रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान अग्रवाल युवा सभा कैथल के नवनियुक्त प्रधान प्रवीण जिंदल, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल व अग्रोहा धाम ट्रस्ट के प्रदेश प्रवक्ता राजीव गुप्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस में आए सभी साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लगाया। यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का है। भाजपा व जजपा ने किसानों और आम जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस दौरान उन्होंने राजीव गुप्ता को हरियाणा किसान कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। वहीं इस दौरान अनूप सोनी, साहिल गोयल सीए, आदित्य गोयल व संजय मित्तल, बशीर अहमद, असलम खान, चिरागदीन, मनोज, रौनक राम, ज्ञानी, कारी हामिद, निक्का खान, जाकिर खान, समील खान ने भी कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला, अश्विनी शोरेवाला, राइस मिल एसोसिएशन के जिला प्रधान सचिन मित्तल, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया, रामकुमार बंसल, रामनिवास मित्तल, अनिल खुरानिया पार्षद मौजूद थे।