कैथल। भारतीय इतिहास संकलन समिति हरियाणा की प्रांत स्तरीय सामान्य बैठक सैनी समाज धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई। इस बैठक में कैथल के इतिहासकार कमलेश शर्मा को भारतीय इतिहास संकलन समिति का प्रांत उपाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में सबसे पहले प्रांत अध्यक्ष रमेश धारीवाल ने प्रांत कार्यकारिणी के पिछले तीन वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वर्तमान प्रांत कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रांत अध्यक्ष रमेश धारीवाल ने पूरी कार्यकारिणी सहित त्यागपत्र दिया। इसके बाद चयन की प्रक्रिया अपनाते हुए रमेश धारीवाल को वर्ष 2024 से वर्ष 2027 तक के लिए पुन: प्रांत अध्यक्ष चुना गया और उन्हें नई कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया। अपने इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए उन्होंने नई प्रांत कार्यकारिणी का गठन किया। जिसके अंतर्गत कैथल इकाई से इतिहासकार कमलेश शर्मा को प्रांत उपाध्यक्ष बनाया गया। कैथल इकाई के डाॅ. जसमेर सिंह बंदराना को युवा इतिहासकार संयोजक मनोनीत किया और डाॅ. आशा को महिला इतिहासकार संयोजक बनाया। बैठक में बाबा साहब आम्टे के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।