संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/ढांड/राजौंद/कलायत/गुहला-चीका। अयोध्या में भगवान श्री राम के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित हुए कार्यक्रम को लेकर एक तरफ जहां पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा, वहीं जिलेभर में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद वितरित किया। इसके साथ ही भगवान राम की स्तुति भी की।
ढांड में हर ओर भगवान राम की जय-जयकार होती रही। हर गली मोहल्ले में हवन, कीर्तन, भंडारे एवं लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। देशभर में सभी मंदिरों को दीपावली की तरह से सजाया। कस्बा में कई कार्यक्रम हुए। बालाजी हनुमान मंदिर में हवन एवं बालाजी का सुंदरकांड का पाठ करवाया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने शिरकत की। उन्होंने हवन में आहुति डालते हुए कहा कि यह दीपावली सरीखा अनुभव दे रहा है। उन्होंने गांव ढांड में डोबी माता मंदिर में हवन, माता बाला सुंदरी मंदिर में हवन, राधा कृष्ण मंदिर और बालाजी हनुमान मंदिर ढांड में भी बालाजी का सुंदरकांड का पाठ में शिरकत की। इस अवसर पर पंडित चंद्रभान शर्मा, पूर्व सरपंच प्यारे लाल, लाला कश्मीरी लाल, बालकिशन वर्मा, रामकुमार गर्ग, नरेंद्र पंवार, बीरभान गर्ग, बलकार सिंह व नरेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला के प्रमिता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कैथल गीता भवन मंदिर में भी अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया। इसे प्रदेश के राजनैतिक
सलाहकार भारत भूषण भारती, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत और मुंबई के उद्योगपति अशोक मेहता ने शहर की जनता के साथ बैठकर देखा।