फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रधान को कार्यकारिणी विस्तार के मिले अधिकार

Tue, 22 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री गीता भवन मंदिर सभा की एक विशेष बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की विशेष बात यह रही कि जहां पुरुष आजीवन सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, वहीं पहली बार बड़ी संख्या में महिला आजीवन सदस्यों की भी सहभागिता दर्ज की गई।

सभा के सचिव नरेंद्र निझावन ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही की शुरुआत की। उन्होंने सभा द्वारा हाल ही में गठित नई कार्यकारिणी की जानकारी दी और बताया कि अब पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर निझावन ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसमें सभा के प्रधान कैलाश भगत को कार्यकारिणी विस्तार तथा सभा से जुड़े निर्णय लेने के लिए पूर्ण अधिकार देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव सभा के सुचारु संचालन, संगठनात्मक सुदृढ़ता और विकास कार्यों की गति को बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उपस्थित सभी आजीवन सदस्यों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

सभा में नवगठित कार्यकारिणी के गठन और नए महिला-पुरुष सदस्यों के शामिल किए जाने को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही भविष्य में कार्यकारिणी विस्तार और सभा की प्रगति से जुड़े निर्णय लेने के लिए प्रधान को अधिकृत करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन


प्रधान कैलाश भगत ने जानकारी दी कि गीता भवन परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसके साथ ही एक निर्माणाधीन अस्पताल में जरूरतमंदों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें