फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग, सूर्य नमस्कार का किया अभ्यास

Tue, 04 Mar 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुराना में आरकेएसडी कॉलेज की एनएसएस टीम के शिविर में स्वयंसेवकों ने योग और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। इस संबंध में बताया गया कि योगाभ्यास करने से स्वस्थ रहा जा सकता है। हमें रोजाना योग करना चाहिए।

सोमवार को सात दिवसीय शिविर की शुरुआत एनएसएस प्रार्थना और गीत के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओपी गर्ग और आरकेएसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. दीपक सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. ओपी गर्ग ने महात्मा गांधी, भगत सिंह और एपीजे अब्दुल कलाम जैसी महान व्यक्तियों के उद्धरण देते हुए प्रतिभागियों को प्रेरित किया। डॉ. दीपक सैनी ने प्रतिभागियों को हमेशा सीखने की इच्छा रखने के लिए प्रोत्साहित किया। भोजन के बाद सभी स्वयंसेवकों ने मंच पर जाकर अपने विचार, कविताएं और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं।

इस अवसर पर डॉ. संजय गर्ग, डॉ. राजेश देसवाल और श्रीमती अनिता ने सभी गतिविधियों का समन्वय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें